संयुक्त राष्ट्र संघ | UNO in Hindi

संयुक्त राष्ट्र संघ |
•संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर,1945 को हुई थी |
•इसका प्रधान कार्यालय न्यूयोर्क में है और इसके सदस्यों की वर्तमान संख्या 193 है |दक्षिणी सूडान इसका 193वां सदस्य बना |
•अंग्रेजी, फ्रेंच, चीनी, अरबी और स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यालय की भाषाएँ हैं |
•संयुक्त राष्ट्र संघ के ध्वज की पृष्ठभूमि हल्की नीली है और उस पर श्वेत रंग से राष्ट्र संघ का प्रतीक बना हुआ है |
•इसमें दो जैतून की वक्राकार शाखाएं हैं, जो ऊपर खुली हैं और उनके बीच विश्व का मानचित्र बना है |
  

मुद्रा एवं बैंकिंग |

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित अंतर्राष्ट्रीय वर्ष


2016 -अंतर्राष्ट्रीय दलहन वर्ष
2018 -मोटे अनाजो का वर्ष
2019 – देशी भाषाओं का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष
2020 -पादप स्वास्थय का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष
2021- शांति तथा विश्वास का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष

संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग

महासभा-

यह संयुक्त राष्ट्र का एकमात्र अंग है, जिसमे संघ के सभी सदस्य देशो को सदस्य्ता प्राप्त है एवं उन्हें समान मताधिकार दिया गया है |इसका अधिवेशन वर्ष में कम- से -कम एक बार अवश्य बुलाया जाता है,जो सामान्यत: सितम्बर माह में न्यूयोर्क में होता है |विश्व की लघु संसद भी कहा जाता है |

सुरक्षा परिषद –

  • सुरक्षा परिषद विश्व शांति एवं सुरक्षा से सम्बंधित राष्ट्र संघ के दायित्वों को पूरा करने वाली आदेशात्मक संस्था है | इसके पांच स्थायी सदस्य हैं —अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस तथा रूस |
  • •सुरक्षा परिषद के दस अस्थायी सदस्य भी होते हैं न, जिन्हे महासभा द्वारा दो वर्ष के लिए चुना जाता है |
    •अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों के क्रम में सभी देश एक -एक मास के लिए सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करते हैं |
    •सुरक्षा परिषद के प्रत्येक स्थायी सदस्य को निषेधाधिकार प्राप्त होता है |इस व्यवस्था के अनुसार यदि पांच सदस्यों में से कोई एक भी किसी महत्वपूर्ण निर्णय के विपक्ष में वोट दे देता है, तो वह विषय अस्वीकृत समझा जाएगा |

आर्थिक एवं सामाजिक परिषद

– इस परिषद में 54 सदस्य हैं |
– इसके कार्यो में युद्ध एवं शस्त्र की राजनीति को छोड़कर अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व के विषय आते हैं |यह आर्थिक, सामाजिक, शिक्षा तथा स्वास्थय से सम्बंधित विभिन्न समस्याओ का अध्ययन कर उन पर रिपोर्ट तैयार करती है तथा उनसे सम्बंधित सुझाव महासभा एवं अन्य सम्बंधित संस्थाओ को भेजती है |


अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय

•इस न्यायालय में 15 सदस्य होते हैं,जो महासभा एवं सुरक्षा परिषद द्वारा निर्वाचित किये जाते हैं |
•इसका मुख्यालय हेग (नीदरलैंड ) में है |
•अंतर्राष्ट्रीय विधि के क्षेत्र में मान्यता प्राप्त व्यक्ति ही न्यायाधीश के रूप में चुने जाते हैं |न्यायधीशों
का कार्यकाल 9 वर्ष का होता है एवं उनके दोबारा चुने जाने पर कोई प्रतिबन्ध नहीं है |

न्याय परिषद

•इस परिषद के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र का उन राष्ट्रओ के प्रशासन एवं सुरक्षा से सम्बंधित दायित्व स्पष्ट होता है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद भी स्पष्ट नहीं हो पाए |
•इसमें 11 राष्ट्र रखे गए |ये राष्ट्र या जो सवतंत्र हो गए हैं या स्वाधीन राष्ट्र के साथ हैं |अंतिम न्यास क्षेत्र प्लाऊ द्वारा वर्ष 1994 में स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात न्यास परिषद द्वारा 1 नवंबर,1994 को ऑपरेशन निलंबित कर दिया गया है |

सचिवालय

  • यह संयुक्त राष्ट्र का प्रशासनिक अंग है |
  • सचिवालय में एक महासचिव तथा अन्य कर्मचारी होते हैं |महासचिव की नियुक्ति 5 वर्ष के लिए सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर महासभा द्वारा की जाती है |


नोट -संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक देशो की संख्या 51 थी |26 जून,1945 को अधिकार पत्र पर केवल 50 राष्ट्र ने ही हस्ताक्षर किए | बाद में इस पर हस्ताक्षर करने वाला 51वां राष्ट्र पोलैंड था |

संयुक्त राष्ट्र विशिष्ट अभिकरण एवं अन्य संगठन

संगठन                    स्थापना वर्ष     मुख्यालय
अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ   ( ITU )1865      जेनेवा
अंतराष्ट्रीय श्रम संगठन  ( ILO )   1919      जेनेवा
अंतराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन ( ICAO )1944कनाडा
विश्व बैंक        ( WORLD BANK )1945      वाशिंगटन डी सी
खाद्य एवं क़ृषि संगठन  ( FAO)1945  रोम
अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष      ( IMF )1945 वाशिंगटन डी सी
यूनेसको          ( UNESCO ) 1946      पेरिस
संयुक्त राष्ट्र बालकोष      (UNICEF)1946  न्यूयोर्क
विश्व स्वास्थय संगठन        (WHO)1948   जेनेवा
विश्व मौसम विज्ञान संगठन   (WMO)1951  जेनेवा
संयुक्त राष्ट्र शरनार्थी उच्चायुक्त  (UNHCR)1951जेनेवा
अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम         (IFC)1956  वाशिंगटन डी सी
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण  ( IAEA )1957वियना
अंतर्राष्ट्रीय विकास अभिकरण   ( IDA )1960  वाशिंगटन डी सी
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम  ( UNDP)1965  न्यूयोर्क
विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन (WIPO)1967  जेनेवा
संयुक्त राष्ट्र सम्पदा कोष    ( UNEP )1972    नेरोबी
व्यापक परमाणु परीक्षण सन्धि संगठन ( CTBT)1996वियना
रासायनिक हथियार निषेध संगठन  ( OPCW)1997 द हेग (नीदरलैंड)
विश्व व्यापार संगठन    (WTO)1995  जेनेवा

Leave a Comment